कौन है आतंकी मोहम्मद आरिफ जिसकी दया याचिका राष्ट्रपति मुर्मु ने की खारिज?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिसंबर 2000 में लाल किले (दिल्ली) पर हुए हमले के केस में दोषी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी मोहम्मद आरिफ की दया याचिका खारिज की है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने उसे मिली फांसी की सज़ा की समीक्षा की मांग वाली याचिका खारिज की थी। 1999 में भारत में अवैध रूप से दाखिल हुआ आरिफ पाकिस्तानी नागरिक है।