कौन है किम डेवी जिसके भारत प्रत्यर्पण के लिए डेनमार्क के विदेश मंत्री ने दिया बयान?

किम डेवी को पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) में 1995 में एक विमान से करीब 300 एके-47, 15,000 राउंड गोलियां, 6 रॉकेट लॉन्चर और सैकड़ों पिस्तौल गिराए जाने की घटना का मास्टरमाइंड माना जाता है। भारत लंबे समय से डेनमार्क के नागरिक किम डेवी के प्रत्यर्पण की कोशिश कर रहा है। हालांकि, डेनमार्क की अदालत ने उसके प्रत्यर्पण पर रोक लगाई थी।