कौन है गैंगस्टर रवि काना की गर्लफ्रेंड काजल झा जिसकी कोठी को दिल्ली में किया गया सील?
उत्तर प्रदेश पुलिस ने गैंगस्टर रवि काना की संपत्तियां ज़ब्त करने के साथ ही उसकी गर्लफ्रेंड काजल झा की दिल्ली स्थित ₹80 करोड़ की कोठी सील की है। बकौल रिपोर्ट्स, कोठी रवि ने उसे गिफ्ट की थी। नौकरी के लिए रवि से संपर्क करने वाली काजल उसके गैंग में शामिल हुई और वह रवि की राइट हैंड मानी जाती है।