कौन है पाक की आफिया सिद्दीकी जिसकी यूएस में लोगों को बंधक बनाने वाले ने की रिहाई की मांग?
टेक्सास (अमेरिका) में शनिवार को लोगों को बंधक बनाने वाले शख्स ने आफिया सिद्दीकी की रिहाई की मांग की थी, जो अफगानिस्तान में पूछताछ के दौरान अमेरिकी अधिकारियों की हत्या की कोशिश को लेकर जेल में है। अमेरिका के ब्रैंडिस यूनिवर्सिटी और एमआईटी से पढ़ी आफिया पाकिस्तान की न्यूरोसाइंटिस्ट है। यूएस जस्टिस डिपार्टमेंट ने उसे अल-कायदा की ऑपरेटिव बताया था।