कौन हैं 2021 के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया रेसा और डिमित्री मुरातोव?

पत्रकार मारिया रेसा और डिमित्री मुरातोव ने नोबेल शांति पुरस्कार-2021 जीता है। फिलीपीन्स की रेसा खोजी पत्रकारिता के लिए बनी डिजिटल मीडिया कंपनी रैपलर की सह-संस्थापक हैं और वह फिलीपीन्स में 'बढ़ते हुए अधिनायकवाद' को उजागर करती हैं। रूसी-नागरिक मुरातोव नोवाया गज़ेता अखबार के सह-संस्थापक हैं और उन्होंने रूस में 'चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा' की है।