कौन हैं अजय बांगा जिन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति ने वर्ल्ड बैंक प्रमुख पद के लिए नामित किया है?
भारतीय-अमेरिकी व मास्टरकार्ड के पूर्व सीईओ अजय बांगा (63) को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने वर्ल्ड बैंक प्रमुख पद के लिए नामित किया है। उन्होंने सेंट स्टीफन्स कॉलेज व आईआईएम अहमदाबाद से पढ़ाई की और अभी इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक में बतौर वाइस चेयरमैन कार्यरत हैं। नेस्ले से अपना करियर शुरू करने वाले बांगा ने पेप्सिको में भी काम किया।