कौन हैं आईआईटी से पढ़े राज सुब्रमण्यम जो बनेंगे फेडएक्स के नए सीईओ?

जून 2022 में फेडएक्स के नए सीईओ बनने वाले राज सुब्रमण्यम फिलहाल फेडएक्स कॉर्प के प्रेसिडेंट व मुख्य परिचालन अधिकारी हैं। राज मूल रूप से तिरुवनंतपुरम (केरल) के हैं और वह टेनेसी के मेम्फिस में रहते हैं। आईआईटी बॉम्बे से केमिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री हासिल कर चुके राज ने ऑस्टिन (अमेरिका) स्थित टेक्सास यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है।