कौन हैं ओएनजीसी की पहली महिला चेयरमैन व एमडी अल्का मित्तल?

सरकारी तेल एवं प्राकृतिक गैस कंपनी ओएनजीसी की पहली महिला चेयरमैन व एमडी डॉ. अल्का मित्तल 1985 में बतौर ग्रैजुएट ट्रेनी ओएनजीसी में शामिल हुई थीं। अर्थशास्त्र में पोस्ट ग्रैजुएट मित्तल को 2018 में ओएनजीसी का निदेशक (मानव संसाधन) नियुक्त किया गया और तभी से वह इस पद पर बनी हुई हैं। मित्तल कॉमर्स ऐंड बिज़नेस स्टडीज़ में डॉक्टरेट हैं।