बीजेपी ने कैसरगंज लोकसभा सीट (यूपी) से मौजूदा सांसद बृजभूषण सिंह की जगह उनके छोटे बेटे करण भूषण सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। 13 दिसंबर 1990 को जन्मे करण फिलहाल यूपी कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से बिज़नेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। वह डबल ट्रैप शूटिंग के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रह चुके हैं।