कौन हैं कांग्रेस की सुचारिता मोहंती जिन्होंने पुरी लोकसभा सीट से लौटाया है टिकट?
पुरी (ओडिशा) लोकसभा सीट से चुनावी अभियान में फंड की कमी के चलते पार्टी को अपना टिकट लौटाने वाली कांग्रेस की सुचारिता मोहंती पेशे से एक पत्रकार थीं। सुचारिता पूर्व कांग्रेस सांसद ब्रजमोहन मोहंती की बेटी हैं और उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र में एमए और भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है।