कौन हैं गौतम अदाणी के बेटे करण जिन्हें बनाया गया है एसीसी का चेयरमैन?

दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स गौतम अदाणी के बेटे करण अदाणी को अदाणी ग्रुप द्वारा अधिग्रहण के बाद सीमेंट उत्पादक एसीसी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। 35 वर्षीय करण ने 2009 में पर्ड्यू यूनिवर्सिटी (अमेरिका) से अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री ली थी। करण 2016 से अदाणी पोर्ट्स ऐंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (एपीएसईज़ेड) के सीईओ हैं।