कौन हैं ट्विटर के नए सीईओ पराग अग्रवाल की पत्नी और ऐजन्क्ट स्टैनफोर्ड प्रोफेसर विनीता अग्रवाल?
ट्विटर के नए सीईओ पराग अग्रवाल की पत्नी विनीता अग्रवाल एक फिज़िशियन और स्टैनफोर्ड स्कूल ऑफ मेडिसिन में एक ऐजन्क्ट क्लिनिकल असिस्टेंट-प्रोफेसर हैं। ऐंड्रीशन होरोविट्ज में विनीता जनरल पार्टनर भी हैं जहां वह फर्म के बायो फंड के इन्वेस्टमेंट लीड करती हैं। विनीता ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से बायोफिज़िक्स में बीएस और हार्वर्ड मेडिकल स्कूल/एमआईटी से एमडी व पीएचडी किया है।