कौन हैं डॉक्टर एम. श्रीनिवास जिन्हें बनाया गया दिल्ली एम्स का नया निदेशक?

डॉक्टर एम. श्रीनिवास को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान का नया निदेशक नियुक्त किया गया है और वह डॉक्टर रणदीप गुलेरिया की जगह लेंगे। डॉक्टर श्रीनिवास फिलहाल हैदराबाद स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के डीन हैं। 2016 में ईएसआईसी के डीन बनने से पहले वह एम्स (दिल्ली) में पीडियाट्रिक सर्जरी डिपार्टमेंट में प्रोफेसर थे।