कौन हैं दलीप सिंह जो रूस पर प्रतिबंध लगाने के लिए अमेरिका के प्रयासों का नेतृत्व कर रहे हैं?

भारतीय-अमेरिकी दलीप सिंह यूक्रेन के खिलाफ रूस की कार्रवाई को लेकर उस पर प्रतिबंध लगाने के लिए अमेरिका के प्रयासों का नेतृत्व कर रहे हैं। सिंह नैशनल इकोनॉमिक्स काउंसिल के डिप्टी डायरेक्टर और इंटरनैशनल इकोनॉमिक्स के लिए डिप्टी नैशनल सिक्योरिटी एडवाइज़र हैं। सिंह ने ड्यूक यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री और एमआईटी व हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएट डिग्री की है।