inshorts

कौन हैं दिल्ली के अगले पुलिस कमिश्नर नियुक्त किए गए संजय अरोड़ा?

भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक संजय अरोड़ा को दिल्ली का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। अरोड़ा 1997-2002 तक कमांडेंट के तौर पर आईटीबीपी में रहे और वह बीएसएफ में आईजी (विशेष अभियान), छत्तीसगढ़ सेक्टर सीआरपीएफ के आईजी व आईजी ऑपरेशंस सीआरपीएफ के पद पर भी रह चुके हैं। 2002-2004 तक वह कोयंबटूर के पुलिस कमिश्नर रहे हैं।