कौन हैं 'देश के सबसे युवा विधानसभा स्पीकर' बने महाराष्ट्र के विधायक राहुल नार्वेकर?

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया है कि महाराष्ट्र में विधानसभा स्पीकर का चुनाव जीतकर 45-वर्षीय बीजेपी विधायक राहुल नार्वेकर देश के सबसे युवा विधानसभा स्पीकर बन गए हैं। बकौल फडणवीस, कोलाबा से विधायक नार्वेकर के ससुर व एनसीपी नेता रामराजे नाईक निंबालकर विधान परिषद के सभापति हैं। पेशे से वकील नार्वेकर 2019 में पहली बार विधायक बने थे।