कौन हैं नायल नस्सार जिन्होंने बिल गेट्स की सबसे बड़ी बेटी जेनिफर से की है शादी?

अरबपति उद्योगपति बिल गेट्स व मेलिंडा की सबसे बड़ी बेटी जेनिफर गेट्स ने हाल ही में अपने 30-वर्षीय बॉयफ्रेंड व मिस्र के पेशेवर घुड़सवार नायल नस्सार से शादी की है। अमेरिका में जन्मे नायल कुवैत में पले-बढ़े और उन्होंने 2013 में अर्थशास्त्र में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री हासिल की। नायल ने टोक्यो ओलंपिक्स में भी भाग लिया था।