कौन हैं पुतिन के पूर्व बॉडीगार्ड ड्यूमिन जिन्हें माना जा रहा है उनका उत्तराधिकारी?
रूसी स्टेट काउंसिल के प्रमुख नियुक्त किए गए एलेक्सी ड्यूमिन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पूर्व बॉडीगार्ड हैं और उन्हें पुतिन का उत्तराधिकारी माना जा रहा है। 51-वर्षीय ड्यूमिन टुला ऑब्लास्ट के गवर्नर समेत कई अहम पदों पर सेवा दे चुके हैं। ड्यूमिन को रूस के सर्वोच्च राजकीय पुरस्कार 'हीरो ऑफ रूस' से भी सम्मानित किया जा चुका है।