अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी, एचसीएल समूह के फाउंडर शिव नाडर और हैपिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज़ के चेयरमैन अशोक सूटा फोर्ब्स एशिया के दानवीरों की सूची में शामिल भारतीय हैं। बकौल फोर्ब्स, अदाणी ने जून में अपने 60वें जन्मदिन पर ₹60,000 करोड़ दान करने की घोषणा की थी जिससे वह भारत के सबसे परोपकारी लोगों में से एक बन गए।