कौन हैं बिल गेट्स की गर्लफ्रेंड पॉला जिनके साथ वह अनंत अंबानी की पार्टी में पहुंचे थे?

अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग पार्टी में माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स अपनी गर्लफ्रेंड पॉला हर्ड के साथ पहुंचे थे। पॉला के पति मार्क हर्ड का 2019 में निधन हुआ था जो ऑरेकल के को-सीईओ थे। पॉला ने 1984 में यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सस से बिज़नेस ऐडमिनिस्ट्रेशन में बैचलर्स किया था। वह सेल्स व अलायंस मैनेजमेंट फील्ड में काम कर चुकी हैं।