कौन हैं बिसलेरी की उत्तराधिकारी जयंती जिनकी कारोबार को संभालने में नहीं है दिलचस्पी?
जयंती चौहान बिसलेरी इंटरनैशनल के चेयरमैन रमेश चौहान की बेटी व कंपनी की उत्तराधिकारी हैं। लंदन कॉलेज ऑफ फैशन व एसओएएस यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से पढ़ाई कर चुकीं जयंती 24-साल की उम्र में बिसलेरी में शामिल हुई थीं और वह कंपनी की वाइस-चेयरपर्सन हैं। इससे पहले चौहान ने बताया था कि जयंती की कारोबार को संभालने में दिलचस्पी नहीं है।