कौन हैं भारत के सबसे अमीर रियल एस्टेट डेवलपर्स और कितनी है उनकी नेटवर्थ?

ग्रोह हुरुन इंडिया रियल एस्टेट रिच लिस्ट-2021 के मुताबिक, ₹61,220 करोड़ की नेटवर्थ के साथ डीएलएफ के राजीव सिंह भारत के सबसे अमीर डेवलपर हैं। मैक्रोटेक डेवलपर्स के मंगल प्रभात लोढ़ा ऐंड फैमिली (₹52,970 करोड़) दूसरे और के. रहेजा के चंद्रू रहेजा ऐंड फैमिली (₹26,290 करोड़) तीसरे स्थान पर हैं। एम्बेसी ऑफिस पार्क्स के जितेंद्र विरवानी चौथे पायदान पर हैं।