गूगल ने जापान के वायरोलॉजिस्ट डॉक्टर मिचियाकी ताकाहाशी की 94वीं जयंती पर उन्हें गुरुवार को डूडल समर्पित किया। 1928 में ओसाका में जन्में ताकाहाशी ने बेटे को चिकनपॉक्स होने के बाद इसकी वैक्सीन पर काम शुरू किया और पहली चिकनपॉक्स रोधी वैक्सीन बनाई। 1986 में जापान ने इसका इस्तेमाल शुरू किया और जल्द ही यह 80 देशों तक पहुंच गई।