कौन हैं लिज़ ट्रस जिन्होंने यूके के पीएम पद की रेस में भारतीय मूल के नेता सुनक को दी है मात?

यूके के प्रधानमंत्री पद की रेस में भारतीय मूल के नेता ऋषि सुनक को हराने वालीं लिज़ ट्रस ने ऑक्सफ़ोर्ड के मर्टन कॉलेज से फिलॉसफी, पॉलिटिक्स और इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की है। 2010 में पहली बार यूके की सांसद बनीं ट्रस 2021 से विदेश मंत्री हैं। वह पहले पर्यावरण, खाद्य और ग्रामीण मामलों की मंत्री भी रह चुकी हैं।