कौन हैं वकील सतीश मानशिंदे जो ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन की पैरवी कर रहे हैं?
ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन की पैरवी कर रहे वकील सतीश मानशिंदे कथित तौर पर भारत के सबसे महंगे क्रिमिनल लॉयर्स में से एक हैं। दिवंगत राम जेठमलानी के मार्गदर्शन में एक जूनियर वकील के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले मानशिंदे पहले सलमान खान, संजय दत्त और रिया चक्रवर्ती का भी केस लड़ चुके हैं।