कौन हैं श्याम रंगीला जिन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने का किया है एलान?

राजस्थान निवासी श्याम रंगीला एक कॉमेडियन हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसी आवाज़ में बात करने के कारण मशहूर हो गए। मिमिक्री में माहिर श्याम रंगीला का असली नाम श्याम सुंदर है और वह 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में नज़र आए थे। गौरतलब है, श्याम ने वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है।