कौन हैं सपा विधायक रफीक अंसारी जिन्हें 101 वॉरंट जारी किए जाने के बाद किया गया गिरफ्तार?
मेरठ सीट (यूपी) से सपा विधायक रफीक अंसारी को 29 साल पुराने एक केस में 101 गैर-ज़मानती वॉरंट जारी होने के बाद सोमवार को गिरफ्तार किया गया। 62-वर्षीय अंसारी पहली बार 2017 में मेरठ से विधायक चुने गए थे। अंसारी ने 8वीं कक्षा तक पढ़ाई की है और 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपनी संपत्ति ₹1.39 करोड़ बताई थी।