कौन हैं समलैंगिक वकील सौरभ जिनकी अनुशंसा एससी ने दिल्ली एचसी के जज के तौर पर की है?

सौरभ कृपाल 2002 में भारत के मुख्य न्यायाधीश रहे जस्टिस बी.एन. कृपाल के बेटे हैं। उन्होंने ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालयों से पढ़ाई की है और 2 दशकों से अधिक समय से भारत में कानून की प्रैक्टिस कर रहे हैं। कृपाल ने 'सेक्स ऐंड द सुप्रीम कोर्ट' नामक पुस्तक भी लिखी है। उनके पार्टनर निकोलस जर्मेन बाकमैन स्विस मानवाधिकार कार्यकर्ता हैं।