कौन हैं सलीमा टेटे जिन्हें बनाया गया है भारतीय महिला हॉकी टीम का कप्तान?

हॉकी इंडिया ने एफआईएच प्रो लीग 2023-2024 के लिए मिड-फील्डर सलीमा टेटे को कप्तान बनाया है। सिमडेगा (झारखंड) निवासी सलीमा का 2016 में जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम में चयन हुआ था और वह अब तक टोक्यो ओलंपिक्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में खेल चुकी हैं। उनके पिता ने बताया था, "सलीमा ने बांस की खपच्चियों से हॉकी खेलना सीखा था।"