कौन हैं स्नेहा दुबे जिन्होंने यूएन में इमरान के संबोधन पर भारत की ओर से दिया जवाब?

संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के संबोधन का भारत की ओर से जवाब देने वालीं स्नेहा दुबे संयुक्त राष्ट्र में भारत की प्रथम सचिव हैं। गोवा में जन्मीं स्नेहा ने 2011 में पहले प्रयास में सिविल सेवा परीक्षा पास कर ली थी। 2012 बैच की आईएफएस अधिकारी स्नेहा को 2014 में भारतीय दूतावास मैड्रिड भेजा गया था।