कौन हैं स्पिनर शिवा सिंह जिनके एक ओवर में ऋतुराज गायकवाड़ ने जड़े 7 छक्के?
ऋतुराज गायकवाड़ ने विजय हज़ारे ट्रॉफी में स्पिनर शिवा सिंह के 1-ओवर में 7 छक्के जड़े। 23-वर्षीय शिवा का जन्म 16 अक्टूबर, 1999 को मुरादाबाद (यूपी) में हुआ था और वह घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए 7 लिस्ट-ए मैच और 15 टी20 खेले हैं। वह भारत के 2018 अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे।