आईपीएल 2022 के ऑक्शन का संचालन ब्रिटेन के 63-वर्षीय फ्रीलांस नीलामीकर्ता ह्यू एडमीड्स करेंगे। 1984 में इस क्षेत्र में डेब्यू करने के बाद उन्होंने अब तक 2,500 से ज़्यादा नीलामियां की हैं। वहीं, एडमीड्स ने ब्रिटिश ऑक्शन हाउस क्रिस्टीज़ के साथ काम करते हुए £2.7 अरब से ज़्यादा रकम में 3 लाख से अधिक लॉट्स की नीलामी की है।