कौन हैं ₹300 करोड़ की संपत्ति के लालच में ससुर की हत्या कराने की आरोपी नौकरशाह अर्चना?

महाराष्ट्र के टाउन प्लानिंग डिपार्टमेंट में असिस्टेंट डायरेक्टर अर्चना पुत्तेवार (53) को ₹300 करोड़ की संपत्ति के लालच में 82-वर्षीय ससुर की नागपुर में सुपारी देकर हत्या करवाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, उनके काम में अनियमितताएं मिली थीं और उन्होंने कथित तौर पर नियमों का उल्लंघन कर अवैध लेआउट्स को मंज़ूरी दी थी।