inshorts

कौन-कौन से क्रिकेटर जनवरी के आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए हुए हैं नामित?

आईसीसी ने जनवरी के लिए मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के दावेदारों की घोषणा की है जिसमें दक्षिण अफ्रीकी अंडर-19 टीम के बल्लेबाज़ डेवाल्ड ब्रेविस, दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज़ कीगन पीटरसन और बांग्लादेशी पेसर एबादत हुसैन शामिल हैं। ब्रेविस ने अंडर-19 विश्व कप 2022 में 84.33 की औसत से 506-रन बनाए और टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।