नीति आयोग द्वारा जारी ताज़ा राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक के अनुसार, बिहार की 33.76% आबादी बहुआयामी गरीबी में है और बिहार इस सूची में पहले स्थान पर है। इसके बाद झारखंड (28.81%), मेघालय (27.79%), यूपी (22.93%), एमपी (20.63%), असम (19.35%) और छत्तीसगढ़ (16.37%) का स्थान है। वहीं केरल, गोवा, तमिलनाडु, सिक्किम और पंजाब सबसे कम बहुआयामी गरीबी वाले राज्य हैं।