भारत की सीमा पुनिया और नवजीत कौर ढिल्लों कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 के पांचवें दिन महिला डिस्कस थ्रो के फाइनल में भाग लेंगी। बैडमिंटन मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत का स्वर्ण पदक मैच रात 10-बजे होगा। महिलाओं के फोर्स लॉन बॉल्स में भारत का फाइनल मैच शाम 4.15 बजे शुरू होगा। भारतीय टेबल टेनिस पुरुष टीम का फाइनल मैच शाम 6-बजे होगा।