क्या आप देश को अस्थिर बनाए रखना चाहते हैं?: 'नामकरण आयोग' के गठन की याचिका पर एससी

सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय की वह याचिका खारिज कर दी है जिसमें उन्होंने 'विदेशी आक्रमणकारियों' द्वारा रखे गए ऐतिहासिक और धार्मिक जगहों के नाम बदलने के लिए एक आयोग के गठन की मांग की थी। कोर्ट ने याचिका के मकसद पर सवाल उठाते हुए कहा, "आप इस मुद्दे को जीवंत रखकर...देश को अस्थिर बनाए रखना चाहते हैं?"