पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि रीशेड्यूल हुए 5वें भारत-इंग्लैंड टेस्ट में विराट कोहली ज़रूर बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे। उन्होंने कहा, "क्या आपको याद है कि कोहली ने आखिरी बार शतक कब लगाया था? मुझे भी याद नहीं है।" अभ्यास मैच में कोहली के फॉर्म पर उन्होंने कहा, "मुझे लगता है...उनके बुरे दिन खत्म हो गए हैं।"