क्या इंटरनेट पर रोक मानव जीवन के नुकसान से ज़्यादा खतरनाक है: कश्मीर मुद्दे पर जयशंकर
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिका में एक कार्यक्रम में कहा कि कश्मीर मुद्दे को गलत और एकतरफा तरीके से पेश किया जाता है। कश्मीर में अनुच्छेद-370 हटाए जाने के बाद इंटरनेट सेवाओं पर रोक की आलोचना पर उन्होंने कहा, "अगर आप यह कहते हैं कि इंटरनेट पर रोक...मानव जीवन के नुकसान से ज़्यादा खतरनाक है...तो मैं क्या ही कहूं।"