क्या केंद्र सरकार तमाशा देखेगी?: दिल्ली जल संकट को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी
दिल्ली जल संकट पर सुप्रीम कोर्ट के दिल्ली सरकार से किए गए 'टैंकर माफिया के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई' सवाल पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "क्या केंद्र सरकार तमाशा देखेगी, क्या केंद्र सरकार दिल्ली की मदद नहीं कर सकती।" उन्होंने कहा, "यह उस दौर की याद दिलाता है जब कोविड की स्थिति थी।"