क्या खाएंगे, पहनेंगे; सब सरकार तय करेगी?: नवरात्रि में मीट की बिक्री बंद होने पर चौधरी

नवरात्रि के दौरान दिल्ली में मीट की दुकानों को बंद करने के आदेश पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "हम क्या खाएंगे...कैसे सोएंगे...क्या पहनेंगे? क्या...सब सरकार तय करेगी?" उन्होंने कहा, "दिल्ली में...कहीं मीट नहीं मिलेगा...क्योंकि नवरात्रि हैं...क्या पहले नवरात्रि नहीं होती थी?" बकौल चौधरी, बीजेपी आम लोगों के मौलिक अधिकारों को खत्म कर रही है।