कर्नाटक के बीजेपी विधायक अरविंद लिंबावली ने एक महिला कार्यकर्ता को धमकी देने के सवाल पर एक रिपोर्टर से कहा, "आप महिलाओं के पक्ष में बोल रहे हैं। लोगों के पक्ष में बोलिए...मैंने क्या किया? क्या उसका रेप किया है?" बेंगलुरु में अपनी प्रॉपर्टी ढहाए जाने का विरोध कर रही महिला पर लिंबावली चिल्लाते और उसे धमकाते नज़र आए थे।