पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा ने अमेरिका में रिपोर्टर के 'यूक्रेन में रूसी हमले की निंदा क्यों नहीं कर रहे' सवाल पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर के जवाब के लिए ट्विटर पर उनकी तारीफ की है। जयशंकर ने कहा था, "मैं ऐसा अपने तरीके से करना व बताना पसंद करता हूं।" शर्मा ने ट्वीट किया, "क्या शानदार जवाब है।"