क्या सैन फ्रांसिस्को में ट्विटर हेडक्वॉर्टर को होमलेस शेल्टर बनाना चाहिए: ट्विटर पोल में मस्क
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोल में पूछा है कि क्या सैन फ्रांसिस्को स्थित ट्विटर हेडक्वॉर्टर को बेघरों के लिए शेल्टर बनाया जाना चाहिए। बकौल पोल, "ट्विटर हेडक्वॉर्टर को होमलेस शेल्टर बनाया जाए क्योंकि वहां वैसे भी कोई नहीं आता है।" अब तक करीब 7 लाख में से 91% मत 'हां' को मिले हैं।