क्या है ChatGPT जो अब वायरल हो गया है?

ChatGPT एक आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (एआई) कंपनी 'ओपनएआई' द्वारा लॉन्च किया गया एक एआई चैटबोट है। अपना होमवर्क पूरा करने या कोड्स में एरर ढूंढने में लोगों द्वारा इस्तेमाल किए जाने के बाद यह अब वायरल हो गया है। विस्तार में रिस्पॉन्स देने में सक्षम यह चैटबोट फॉलो-अप सवालों के जवाब दे सकता है और अपनी गलतियां भी स्वीकारता है।