क्या है 'घोस्ट मॉल' और भारत में कितने 'घोस्ट मॉल' हैं?

इंटरनैशनल प्रॉपर्टी कंसल्टेंट नाइट फ्रैंक की 'थिंक इंडिया, थिंक रिटेल-2022' रिपोर्ट के मुताबिक, अगर किसी मॉल में 40% से ज़्यादा कमर्शियल स्पेस खाली है तो उसे 'घोस्ट मॉल' कहा जाता है। बकौल रिपोर्ट, शीर्ष 8 शहरों- अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई, पुणे और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में 271 मॉल परिचालन में हैं जिसमें से 57 'घोस्ट मॉल' हैं।