क्या है चार्ल्स को सम्राट घोषित किए जाने के दौरान सिंहासन पर दिखने वाले 'EIIR' का अर्थ?

लंदन (यूके) के सेंट जेम्स पैलेस में शनिवार को किंग चार्ल्स-III को औपचारिक रूप से नया सम्राट घोषित किए जाने वाले समारोह के दौरान ब्रिटिश सम्राट के सिंहासन पर 'EIIR' का प्रतीक देखा गया। यह दिवंगत महारानी एलिज़ाबेथ-II का रॉयल साइफर था जिसका मतलब एलिज़ाबेथ-II रेजाइना है। गौरतलब है कि लैटिन में 'रेजाइना' का अर्थ क्वीन होता है।