ज़ेनोफोबिया अजनबियों/विदेशियों या किसी भी ऐसी चीज़ से डरने को कहते हैं जिसे विदेशी कहा जाता है। इसमें लोगों को विश्वास हो जाता है कि कुछ विदेशी व्यक्ति और संस्कृतियां उनके राष्ट्र/राज्य की पहचान के लिए खतरा हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि भारत, चीन, रूस और जापान के ज़ेनोफोबिया ने उनकी आर्थिक वृद्धि रोक दी है।