टी20 विश्व कप-2021 की शुरुआत राउंड 1 के साथ 17 अक्टूबर से होगी। श्रीलंका, बांग्लादेश और 2019 क्वॉलिफायर की 6 टीमों के बीच 2 ग्रुप में राउंड-रॉबिन फॉर्मैट में राउंड 1 खेला जाएगा। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष 2 टीमें सुपर-12 चरण में 8 ऑटोमैटिक क्वॉलिफायर्स के साथ खेलेंगी जो 6-6 टीमों के 2 ग्रुप में राउंड-रॉबिन फॉर्मैट में प्रतिस्पर्धा करेंगी।