क्या है देश की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना की ताज़ा प्रोग्रेस रिपोर्ट?
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुंबई व अहमदाबाद के बीच देश की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना के निर्माण कार्य की ताज़ा प्रोग्रेस रिपोर्ट शेयर की है। वैष्णव ने बताया कि 100% भूमि अधिग्रहण हो चुका है और 274.12 किलोमीटर के हिस्से में पिलर निर्माण व 127.72 किलोमीटर के हिस्से में गर्डर रखे जाने का काम पूरा हो चुका है।